एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली।

देश की खबरें | देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हुई

नयी दिल्ली, दो दिसंबर देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली।

सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 477 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,724 हो गई है। इनमें केरल में 403 मरीजों की मौत हुई है। केरल सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में मौत के 403 मामलों में से 96 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 307 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशा-निर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 158वें दिन रोजाना संक्रमण के मामले 50,000 से कम है। मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99,763 है, जो कि कुल मामलों का 0.29 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 740 का इजाफा हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है। यह पिछले 59 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.85 प्रतिशत है जो बीते 18 दिनों से एक प्रतिशत से कम है।

संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,40,37,054 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 124.96 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में 477 और मरीजों की मौत हुई, उनमें 28 महाराष्ट्र से हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमण से 4,69,724 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,41,025, केरल के 40,535, कर्नाटक के 38,213, तमिलनाडु के 36,492, दिल्ली के 25,098, उत्तर प्रदेश के 22,911 और पश्चिम बंगाल के 19,498 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).