एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 9765 नए मामले सामने आये, 477 मौतें हुई

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली.

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 9765 नए मामले सामने आये, 477 मौतें हुई
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo Credits: ANI/File Photo)

नयी दिल्ली, 2 दिसंबर : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली. सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 477 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,724 हो गई है. देश में लगातार 158वें दिन रोजाना संक्रमण के मामले 50,000 से कम है.

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99,763 है, जो कि कुल मामलों का 0.29 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 740 का इजाफा हुआ है. यह भी पढ़ें : सुरक्षा बलों ने मणिपुर में उग्रवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया, हथियार जब्त किए

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).