एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7145 नए मामले सामने आये, 289 मरीजों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,145 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,33,194 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 84,565 रह गयी है.

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7145 नए मामले सामने आये, 289 मरीजों की मौत
कोविड-19 महामारी (Photo Credits: pixabay)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,145 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,33,194 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 84,565 रह गयी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 289 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,77,158 हो गयी है. संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 51 दिनों से 15,000 से कम बने हुए है. यह भी पढ़ें : Omicron Variant: तमिलनाडु में जीनोम सीक्वेसिंग के लिए 28 नमूने भेजे गए

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 1,850 मामलों की कमी दर्ज की गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).