एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 7,946 नए मामले सामने आये, 37 की मौतें हुई

भारत में कोविड-19 के 7,946 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,36,339 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 62,748 रह गयी.

COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 7,946 नए मामले सामने आये,  37 की मौतें हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

नयी दिल्ली, 1 सितंबर : भारत में कोविड-19 के 7,946 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,36,339 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 62,748 रह गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 37 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,911 हो गयी है. मौत के इन मामलों में केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए 12 मामले भी शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.67 प्रतिशत हो गयी है. बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,919 की कमी दर्ज की गयी है. संक्रमण की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गयी है और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत दर्ज की गयी है.

इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,38,45,680 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 212.52 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : कर्नाटक लिंगायत मठ सेक्स स्कैंडल: जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगी कोर्ट

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से जिन 25 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से पांच लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन-तीन की गुजरात और पश्चिम बंगाल, दो-दो की दिल्ली, कर्नाटक, मिजोरम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में तथा एक-एक मरीज की मौत बिहार, ओडिशा, पुडुचेरी तथा पंजाब में हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).