COVID-19: देश में कोविड-19 के मामले घटकर 14148 हुए, 302 मौतें हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,28,81,179 हो गई. पिछले 18 दिन से दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,359 रह गई है.
नयी दिल्ली, 24 फरवरी : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,28,81,179 हो गई. पिछले 18 दिन से दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,359 रह गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 302 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,12,924 हो गई. देश में अभी 1,48,359 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16,163 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.46 प्रतिशत हो गई है. अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.22 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.60 प्रतिशत दर्ज की गई. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें :
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

