भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,913 हुई
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,74,822 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,913 रह गई है.
Covid-19: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,74,822 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,913 रह गई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल द्वारा संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में तीन और नाम जोड़े जाने तथा महाराष्ट्र में बीते चौबीस घंटे में मौत का एक और मामला सामने आने के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,658 हो गई है.अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,913 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 134 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है.आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,40,251 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

