COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 833 नए मामले सामने आये, 8 मरीजों की मौतें हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 833 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4,46,65,643 हो गयी. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 12,553 रह गयी है.
नयी दिल्ली, 12 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 833 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4,46,65,643 हो गयी. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 12,553 रह गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,528 हो गयी है. इनमें से मौत के तीन मामले केरल द्वारा संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में जोड़े गए हैं.
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से महाराष्ट्र में दो, छत्तीसगढ़, दिल्ली और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गयी है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 199 की कमी दर्ज की गयी है. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,22,562 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.79 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है. यह भी पढ़ें : Himachal Elections 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए JP नड्डा ने पत्नी मल्लिका संग डाला वोट
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

