एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 5,108 नए मामले सामने आये, 19 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 5,108 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,10,057 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की तादाद से 46,347 से घटकर 45,749 रह गई है.

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 5,108 नए मामले सामने आये, 19 और लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 5,108 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,10,057 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की तादाद से 46,347 से घटकर 45,749 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 19 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 52,82,16 हो गई है, जिसमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद शामिल किए गए केरल के 12 मामले भी शामिल हैं.

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की 0.10 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है. वहीं, दैनिक संक्रमण दर 1.44 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 1.70 प्रतिशत आंकी गई है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कुल 3,55,231 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई. अब तक कुल 89.02 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड रोधी टीके की कुल 215.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. इनमें 94.57 करोड़ दूसरी खुराक और 18.70 करोड़ एहतियाती खुराक शामिल हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 19,25,881 खुराक दी गईं. यह भी पढ़ें : आप ने गुजरात में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का किया वादा

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).