COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 842 नए मामले सामने आये, 1 मरीज़ की मौत हुई
भारत में कोविड-19 के 842 नए मामले आने के साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,64,810 हो गयी है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 12,752 रह गयी है.
नयी दिल्ली, 11 नवंबर : भारत में कोविड-19 के 842 नए मामले आने के साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,64,810 हो गयी है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 12,752 रह गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,520 हो गयी है. इनमें से मौत के पांच मामले केरल द्वारा संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में जोड़े गए हैं.
पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत राजस्थान में हुई. आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.78 प्रतिशत हो गयी है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 435 की कमी दर्ज की गयी है. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,21,538 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.77 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है. यह भी पढ़ें : MP: स्कूली छात्रा को ले गया होटल, वहां बनाया अश्लील VIDEO, ब्लैकमेल कर पीड़िता से वसूले लाखों रुपये
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

