COVID Update: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,306 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,89,774 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है.
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,306 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,89,774 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है.यह भी पढ़े: Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1 हजार 410 कोरोना के नए मामले सामने आए, 18 लोगों की मौत
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,54,712 हो गई. केरल ने संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करने के बाद मृतक संख्या में 363 का इजाफा किया है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में संक्रमण से राज्य में 71 लोगों की मौत हुई.
देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 120 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,899 की कमी दर्ज की गई.
आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.18 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. वहीं, दैनिक संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत है. अभी तक कुल 3,35,67,367 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 102.27 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 443 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 363 लोग, महाराष्ट्र के 18 लोग और तमिलनाडु के 15 लोग थे. देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,54,712 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,016 लोग, कर्नाटक के 38,007 लोग, तमिलनाडु के 36019 लोग, केरल के 28,592 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,899 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,055 लोग थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

