एजेंसी न्यूज

COVID-19: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,734 नए मामले सामने आये, 27 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,734 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,50,009 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हुई.

COVID-19: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के  13,734 नए मामले सामने आये, 27 और लोगों की मौत
प्रतिमात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

नयी दिल्ली, 2 अगस्त : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,734 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,50,009 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 27 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,430 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,792 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,197 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.34 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.79 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,33,83,787 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 204.6 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : आपातकाल के दौरान भी विपक्ष को इस तरह निशाना नहीं बनाया गया था : शिवसेना

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 27 मामले सामने आए, जिनमें से पश्चिम बंगाल में छह, हिमाचल प्रदेश में तीन, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक तथा पंजाब में दो-दो और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में एक-एक मामला सामने आया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).