एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश में जनवरी-सितंबर में जमीन के सौदों की संख्या 65 प्रतिशत बढ़ी: सीबीआरई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में इस साल जनवरी-सितंबर में जमीन के सौदों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 1,700 एकड़ जमीन के 100 से अधिक सौदे हुए।

जरुरी जानकारी | देश में जनवरी-सितंबर में जमीन के सौदों की संख्या 65 प्रतिशत बढ़ी: सीबीआरई

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में इस साल जनवरी-सितंबर में जमीन के सौदों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 1,700 एकड़ जमीन के 100 से अधिक सौदे हुए।

रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 कैलेंडर वर्ष की इसी अवधि में करीब 60 भूमि सौदे हुए थे, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 1,200 एकड़ था।

सीबीआरई के अनुसार, भारत में जनवरी-सितंबर, 2024 में भूमि सौदों की मात्रा सालाना आधार पर 65 प्रतिशत बढ़कर करीब 1,700 एकड़ तक पहुंच गई। भूमि सौदों में छह प्रमुख भारतीय शहरों दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे का दबदबा रहा।

सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशुमान मैगजीन ने कहा, ‘‘ विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में भूमि सौदों की बढ़ी हुई गतिविधियां मजबूत निवेशक भावना तथा भारतीय रियल एस्टेट बाजार की उभरती गतिशीलता को दर्शाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा कि हम आवासीय तथा कार्यालय सहित स्थापित क्षेत्रों तथा डेटा सेंटर जैसी उभरती श्रेणियों में मजबूत वृद्धि देख रहे हैं, यह दर्शाता है कि निवेशक भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र की दीर्घकालिक क्षमता में तेजी को लेकर आश्वस्त हो रहे हैं।’’

मैगजीन ने कहा कि यह आशावाद भारत को रियल एस्टेट निवेश के लिए एक रणनीतिक बाजार के रूप में स्थापित करता है।

सीबीआरई इंडिया के पूंजी बाजार एवं भूमि प्रबंध निदेशक गौरव कुमार ने कहा कि इस वर्ष भूमि सौदों में उल्लेखनीय वृद्धि भारत की रियल एस्टेट क्षमता में घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाती है।

कुमार ने कहा, ‘‘ विभिन्न बाजारों में मजबूत मांग तथा अनुकूल आर्थिक स्थितियों ने वृद्धि के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। हमें उम्मीद है कि यह गति जारी रहेगी, जो रणनीतिक निवेश से प्रेरित है और जो बाजार की स्थिरता तथा दीर्घकालिक वृद्धि के अवसरों को रेखांकित करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).