देश की खबरें | दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 1,18,645, मृतकों की संख्या 3,545 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 1,652 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1.18 लाख से ज्यादा हो गयी । शहर में संक्रमण से मृतकों की संख्या 3,545 हो गयी है ।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 1,652 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1.18 लाख से ज्यादा हो गयी । शहर में संक्रमण से मृतकों की संख्या 3,545 हो गयी है ।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 58 लोगों की मौत हो गयी ।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.
यह लगातार छठा दिन है जब 1,000-2000 के बीच कोविड-19 के नए मामले आए हैं ।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वर्तमान में संक्रमण के 17,407 मामले हैं और उससे एक दिन पहले 17,807 मामले थे ।
राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 3,947 मामले आए थे ।
बुधवार को दिल्ली में मृतकों की संख्या 3,487 थी ।
बृहस्पतिवार के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण से मृतकों की संख्या 3,545 हो गयी है और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,18,645 हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

