देश की खबरें | भारत में लगायी गई कोविड-19 रोधी टीके की खुराक की संख्या 96 करोड़ से अधिक हुई: सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी तक लगायी गई कोविड-19 रोधी टीकों की कुल खुराक की संख्या मंगलवार को 96 करोड़ पार कर गई।
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी तक लगायी गई कोविड-19 रोधी टीकों की कुल खुराक की संख्या मंगलवार को 96 करोड़ पार कर गई।
मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे तक टीके की 46 लाख से अधिक (46,23,892) खुराक दी जा चुकी थी।
मंत्रालय ने कहा कि दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट देर रात तक संकलित किये जाने के बाद दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।
कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ। देश ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया।
सरकार ने उसके बाद 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाये जाने की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2021 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

