एजेंसी न्यूज

COVID-19: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हुई

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,739 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके मरीज़ों की संख्या बढ़कर 4,33,89,973 पर पहुंच गई. वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हो गई है.

COVID-19: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हुई
प्रतिमात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

नयी दिल्ली, 26 जून : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,739 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके मरीज़ों की संख्या बढ़कर 4,33,89,973 पर पहुंच गई. वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,999 हो गई. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.21 प्रतिशत है. वहीं, मरीज़ों के संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है.

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 797 की बढ़ोतरी हुई है. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.25 प्रतिशत आंकी गई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4,27,72,398 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 197.08 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : मंकीपॉक्स को ‘इस स्तर पर’ वैश्विक आपातकाल घोषित करने की जरूरत नहीं: डब्ल्यूएचओ समिति

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).