एजेंसी न्यूज

COVID-19: भारत में कोविड-19 के 2,797 नए मामले आये, 24 और मरीजों की मौत

भारत में शनिवार को कोविड-19 के 2,797 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,09,257 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 122 दिन बाद 30,000 के नीचे दर्ज की गयी.

COVID-19: भारत में कोविड-19 के 2,797 नए मामले आये, 24 और मरीजों की मौत
(PHOTO CREDIT: PTI)

नयी दिल्ली, 8 अक्टूबर : भारत में शनिवार को कोविड-19 के 2,797 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,09,257 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 122 दिन बाद 30,000 के नीचे दर्ज की गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,28,778 हो गयी है. इसमें केरल द्वारा मौत के कुछ मामलों को कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में शामिल किए गए 12 मामले भी शामिल हैं.

मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 के 29,251 मरीज उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है. कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 98.75 हो गयी है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,111 मामलों की कमी दर्ज की गयी है. आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.05 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.30 प्रतिशत दर्ज की गयी. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,51,228 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 218.93 करोड़ खुराक दी गयी हैं. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम की संभावना- मौसम विभाग

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).