देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात लाख के पार, मौतों का आंकड़ा भी 20 हजार से अधिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 22,252 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सात लाख के पार पहुंच गए। वहीं, 467 और लोगों की जान जाने के बाद इससे मरने वालों की संख्या 20,160 हो गई।
नयी दिल्ली, सात जुलाई भारत में कोविड-19 के 22,252 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सात लाख के पार पहुंच गए। वहीं, 467 और लोगों की जान जाने के बाद इससे मरने वालों की संख्या 20,160 हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लगातार पांचवे दिन देश में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले में मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी घायल, एक आतंकी ढेर.
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,19,665 पर पहुंच गई है। इनमें से अभी तक 4,39,947 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,59,557 लोगों का इलाज जारी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ मरीजों के ठीक होने की दर अभी 61.13 प्रतिशत है।’’
कोविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 467 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 204 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद तमिलनाडु के 61, दिल्ली के 48, कर्नाटक के 29, उत्तर प्रदेश के 24, पश्चिम बंगाल के 22, गुजरात के 17, तेलंगाना तथा हरियाणा के 11-11, मध्य प्रदेश के नौ, आंध्र प्रदेश के सात, जम्मू-कश्मीर के छह, राजस्थान तथा पंजाब के पांच-पांच, केरल तथा ओडिशा के दो-दो और अरुणाचल प्रदेश तथा झारखंड का एक-एक व्यक्ति है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

