देश की खबरें | दिल्ली में 10 दिनों में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 45 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से पिछले 10 दिनों में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 45 प्रतिशत बढ़ गई है, जबकि इस अवधि में घर पर पृथक रहने वाले मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ कर 16,576 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से पिछले 10 दिनों में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 45 प्रतिशत बढ़ गई है, जबकि इस अवधि में घर पर पृथक रहने वाले मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ कर 16,576 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

दिल्ली में छह और 15 सितंबर के बीच छह दिनों तक रोजाना 4,000 से अधिक नये मामले सामने आये, जबकि 12 सितंबर को 4,321 मामले आये, जो यहां अब तक की सर्वाधिक वृद्धि है।

यह भी पढ़े | Delhi Riots Case: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल की दंगों की साज़िश से जुड़ी 10 हजार पेज की चार्जशीट.

इस महीने की शुरूआत से नये मामलों और इलाजरत मरीजों की संख्या में क्रमिक वृद्धि देखी गई , जिससे निरूद्ध क्षेत्रों और घर पर पृथक रहने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी।

साथ ही, सात से 12 सितंबर के बीच चरणबद्ध तरीके से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बहाल हुई।

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अधिकारियों ने लोगों से अत्यधिक जरूरत होने पर ही मेट्रो से सफर करने की अपील की है और कहा है कि उन्हें यह नहीं मानना चाहिए कि सब कुछ सामान्य हो गया है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक घर पर पृथक रहने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या पांच सितंबर को 10,514 थी , जो 15 सितंबर को बढ़ कर 16,576 हो गई।

दिल्ली में छह सितंबर को 1,076 निरूद्ध क्षेत्र थे जो 15सितंबर को बढ़ कर 1,560 हो गये।

उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को शहर में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले सामने आये और यह संख्या 4,321 थी।

दिल्ली में मंगलवार को 4,263 नये मामले सामने आने से शहर में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या सवा दो लाख के आंकड़े को पार कर गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 36 और मरीजों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या मंगलवार को बढ़ कर 4,806 पहुंच गई।

इस बीच, दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में जांच बढ़ाई है।

शहर में अब तक सर्वाधिक संख्या में जांच 15 सितंबर को की गई जब 62,669 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 4,263 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

शहर में मंगलवार को कुल इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़ कर 28,641 पहुंच गई।

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में जून में तीव्र वृद्धि हुई थी, लेकिन यह जुलाई में धीमी हो गई थी।

मेडिकल विशेषज्ञों का मानना है कि इलाज के लिये दिल्ली के बाहर से मरीजों का आना, आर्थिक गतिवधियों को बहाल करना, कई लोगों का मास्क नहीं पहनना और सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियमों का पालन नहीं करना पिछले कुछ दिनों में यहां प्रतिदिन मामले बढ़ने का कारण हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका