जरुरी जानकारी | गूगल प्ले पर भारतीय ऐप के सक्रिय मासिक उपयोगकर्ता की संख्या 2021 में 200 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गूगल प्ले पर भारतीय ऐप और गेम्स के सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं की संख्या वर्ष 2019 की तुलना में 2021 के दौरान 200 प्रतिशत बढ़ गई। इन्हें निवेशकों की विशेष रूचि भी मिल रही है। गूगल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मार्च गूगल प्ले पर भारतीय ऐप और गेम्स के सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं की संख्या वर्ष 2019 की तुलना में 2021 के दौरान 200 प्रतिशत बढ़ गई। इन्हें निवेशकों की विशेष रूचि भी मिल रही है। गूगल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गूगल प्ले पार्टनरशिप्स की उपाध्यक्ष पूर्णिमा कोचिकर ने 2022 के ऐपस्केल अकादमी क्लास की घोषणा करते कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए गए ऐप और गेम को भी वैश्विक उपयोगकर्ता मिल रहे हैं।

कोचिकर ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष गूगल प्ले स्टोर पर भारतीय ऐप और गेम्स के सक्रिय मासिक उपयोगकर्ता की संख्या 2019 की तुलना में 200 प्रतिशत बढ़ गई।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय गेम 'लूडो किंग' विश्व में सबसे अधिक खेले जानी वाली ‘गेम’ में से एक बन कर उभरी है।

कोचिकर ने कहा, ‘‘भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए गए ऐप और गेम पर भारत के बाहर के उपयोगकर्ताओं द्वारा बिताया गया समय 2019 की तुलना में 2021 के दौरान 150 प्रतिशत बढ़ा है।"

उन्होंने कहा कि मझोले और छोटे शहर (टियर दो और तीन) समेत भारत के कई हिस्सों से नवाचार उभर कर आ रहा है और यह दायरा अब देश के चुनिंदा इलाकों तक सीमित नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\