देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1.71 लाख हुई, संक्रमण दर 5.50 फीसदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1.71 लाख (एक लाख 71 हजार 686) हो गई है जो कुल संक्रमण का महज 1.60 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर कम होकर 5.50 फीसदी रह गई है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1.71 लाख (एक लाख 71 हजार 686) हो गई है जो कुल संक्रमण का महज 1.60 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर कम होकर 5.50 फीसदी रह गई है।

कोरोना वायरस के लिए देश में कुल जांच 19.5 करोड़ (19 करोड़ 50 लाख 81 हजार 079) हुई और इनमें से सात लाख 42 हजार 306 जांच बृहस्पतिवार को हुई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय संक्रमण दर घटकर 5.50 फीसदी रह गई है।’’

इसने कहा कि प्रति दस लाख की आबादी पर भारत में मामलों की संख्या सबसे कम है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘जर्मनी, रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका में यह संख्या काफी अधिक है।’’

इसने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर मामले राष्ट्रीय औसत (7768) से कम हैं।

इसने कहा कि 28 जनवरी की सुबह आठ बजे तक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत करीब 30 लाख (29,28,053) लाभार्थियों को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे में 10,205 सत्रों के दौरान 5,72,060 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। इसने कहा कि अभी तक 57,878 सत्र आयोजित किए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘प्रति दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।’’ इसने कहा कि जितने लोगों को अभी तक टीका लगाया गया है उनमें 72.46 फीसदी लाभार्थी दस राज्यों से हैं।

कर्नाटक और राजस्थान के बाद उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक संख्या में लाभार्थियों को टीके लगाए गए।

भारत में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,03,94,352 है। पिछले 24 घंटे में कुल 18,855 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 20,746 रोगी ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 85.73 फीसदी पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं और कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 6451 नए मामले सामने आए हैं।

इसने बताया कि पिछले 24 घंटे में 163 लोगों की मौत हुई है जिनमें सबसे अधिक 50 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\