जरुरी जानकारी | इस महीने शुरू होगा वाणिज्यिक खनन नीलामी का अगला चरण: कोयला मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि वाणिज्यिक खदानों की नीलामी का अगला चरण इस महीने शुरू होगा और साथ ही जोर दिया कि ये दौर आगे भी जारी रहेंगे।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि वाणिज्यिक खदानों की नीलामी का अगला चरण इस महीने शुरू होगा और साथ ही जोर दिया कि ये दौर आगे भी जारी रहेंगे।

उन्होंने वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर और एकल-खिड़की निकासी प्रणाली के शुभारंभ पर कहा कि वाणिज्यिक कोयला खनन को अब व्यवस्था का हिस्सा बना दिया गया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘वाणिज्यिक खनन नीलामी का अगला चरण जनवरी 2021 में शुरू होगा और ये चरण आगे भी जारी रहेंगे।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह में कहा कि देश को 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में कोयला क्षेत्र सबसे महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भंडार होने के बावजूद भारत कोयला आयात कर रहा है और यह देश के लिए सही नहीं है।

जोशी ने कहा कि एकल-खिड़की निकासी से कोयला क्षेत्र में कारोबार सुगम होगा।

इस समय देश में कोयला खदान शुरू करने से पहले लगभग 19 प्रमुख मंजूरियों की जरूरत है। अब, पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से एकल-खिड़की निकासी पोर्टल के माध्यम से आसान बनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\