देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इस साल बदलने की खबरें गलत, कांग्रेस ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया : परमेश्वर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने इस वर्ष के अंत में राज्य के मुख्यमंत्री को बदलने के दावों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में इस तरह के बदलाव का कोई संकेत नहीं है।
बेंगलुरु, पांच फरवरी कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने इस वर्ष के अंत में राज्य के मुख्यमंत्री को बदलने के दावों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में इस तरह के बदलाव का कोई संकेत नहीं है।
वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक के दावे का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को इस वर्ष 15 या 16 नवंबर तक बदल दिया जाएगा।
परमेश्वर ने 15 नवंबर के बाद मुख्यमंत्री बदलने संबंधी अशोक की बार-बार की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं उनसे (अशोक से) पूछना चाहता हूं कि उन्होंने ज्योतिष कब सीखा। मुझे नहीं पता कि किस प्रशिक्षण स्कूल ने उन्हें ज्योतिष सिखाया। हमारी पार्टी में ऐसे किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं।’’
पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हैं और मंत्रियों सहित कई सदस्यों ने इस मुद्दे पर मीडिया से खुलकर बात की है।
हालांकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सख्त निर्देशों के बाद ऐसी टिप्पणियों पर काफी हद तक कमी आई है।
बेंगलुरू में दूसरे हवाई अड्डे की योजना के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि संबंधित मंत्री एम बी पाटिल ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है और केंद्र को इस बारे में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

