एजेंसी न्यूज

देश के युवाओं के लिए नया मंत्र होगा ‘‘कौशल, नवीन कौशल और अतिरिक्त कौशल’: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के युवाओं को ‘‘कौशल, नवीन कौशल और अतिरिक्त कौशल’’ का मंत्र दिया और उन्हें बदलते समय के अनुरूप अपने कौशल को लगातार नया और अद्यतन करने को कहा.

देश के युवाओं के लिए नया मंत्र होगा ‘‘कौशल, नवीन कौशल और अतिरिक्त कौशल’: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के युवाओं को ‘‘कौशल, नवीन कौशल और अतिरिक्त कौशल’’ का मंत्र दिया और उन्हें बदलते समय के अनुरूप अपने कौशल को लगातार नया और अद्यतन करने को कहा. उन्होंने कहा कि देश में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार 5,000 से अधिक नए ‘कौशल केंद्र’ खोलेगी. आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के छात्रों के पहले दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन तरीके से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश में प्रौद्योगिकी के आधुनिक होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं.

मोदी ने कहा, ‘‘आपको भविष्य के अनुरूप अपने कौशल को भी अद्यतन करना होगा. इसलिए आपका मंत्र होना चाहिए ‘स्कीलिंग, रीस्कीलिंग और अपस्कीलिंग’. उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने क्षेत्रों में घटनाक्रमों पर नजर रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले आईटीआई की स्थापना 1950 में की गई थी और इसके बाद सात दशक में देश में करीब 10,000 आईटीआई खोले गए. प्रधानमंत्री ने बताया कि बीते आठ वर्ष में उनकी सरकार के कार्यकाल में करीब 5,000 नए आईटीआई खोले गए. यह भी पढ़ें : PM Modi Birthday: जब शाहरुख खान ने पीएम मोदी से कहा- एक दिन की छुट्टी लेकर अपने जन्मदिन का आनंद उठाइए सर

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अवधि में संस्थानों में चार लाख से अधिक सीटें जोड़ी गईं. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अनुभव आधारित शिक्षण को भी बढ़ावा दिया गया है. मोदी ने कहा, ‘‘आप सभी देख रहे हैं कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, बिजली से चलने वाले वाहनों के क्षेत्रों में किस तरह अगुआ बना है. विभिन्न आईटीआई में इन क्षेत्रों से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने से रोजगार पाने के इच्छुक लोगों को सुविधा होगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).