जरुरी जानकारी | शैक्षणिक पुस्तकों को रियायती दरों पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग की नई पहल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को डाक विभाग की नई पहल 'ज्ञान पोस्ट' की शुरुआत की।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को डाक विभाग की नई पहल 'ज्ञान पोस्ट' की शुरुआत की।

इसके तहत डाकघरों के विशाल नेटवर्क की मदद से रियायती दरों पर पुस्तकों, अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक महत्व का साहित्य पहुंचाया जाएगा।

यह सेवा अतिरिक्त निगरानी सुविधाओं के साथ आती है। इसके तहत 300 ग्राम तक पैकेट की आपूर्ति के लिए 20 रुपये और पांच किलोग्राम तक के पैकेट के लिए 100 रुपये लिए जाएंगे।

पैकेज के वजन के आधार पर रियायती दरें सामान्य पुस्तक पोस्ट से 70 प्रतिशत तक कम हैं।

केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''डाक विभाग आज एक बहुत महत्वपूर्ण और सार्थक पहल की घोषणा कर रहा है। डाक विभाग की 'ज्ञान पोस्ट' सुविधा शैक्षणिक पुस्तकों और सामग्रियों की आपूर्ति के लिए सस्ता साधन देगी।''

यह सेवा शिक्षा का समर्थन करने और देश के हर हिस्से में शिक्षार्थियों तक पुस्तकें पहुंचाने के लिए भारतीय डाक के दृढ़ संकल्प को बताती है।

मंत्री ने कहा कि सीखने और ज्ञान साझा करने में मदद के लिए तैयार की गई 'ज्ञान पोस्ट' से सालाना 70 लाख आपूर्ति किए जाने की उम्मीद है।

ज्ञान पोस्ट सेवा एक मई, 2025 से पूरे भारत में सभी विभागीय डाकघरों में चालू हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\