जरुरी जानकारी | होटल कारोबार वाली नई कंपनी का बहीखाता होगा मजबूतः आईटीसी चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अलग होने वाले होटल कारोबार का बहीखाता मजबूत होगा और वह कर्ज-मुक्त भी होगा।

कोलकाता, 27 जुलाई आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अलग होने वाले होटल कारोबार का बहीखाता मजबूत होगा और वह कर्ज-मुक्त भी होगा।

पुरी ने विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि होटल कारोबार के लिए अलग कंपनी गठित होने के बाद वह जरूरत होने पर कर्ज, इक्विटी या रणनीतिक निवेशकों से पूंजी जुटा पाएगी।

उन्होंने कहा कि नई कंपनी का निदेशक मंडल ही यह तय करेगा कि इस तरह की पूंजी की कब जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई कंपनी कम पूंजी जरूरत वाले मॉडल पर काम करेगी।

विविध कारोबारों में सक्रिय आईटीसी के निदेशक मंडल ने 24 जुलाई की बैठक में होटल कारोबार को अलग कर उसके लिए अलग कंपनी बनाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी। इस होटल कंपनी को बाद में शेयर बाजार में भी सूचीबद्ध किया जाएगा।

पुरी ने कहा, "आईटीसी इस कंपनी में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना निवेश जारी रखेगा। होटल कंपनी का मजबूत बहीखाता होगा और यह कर्ज-मुक्त भी होगी। नई कंपनी के परिचालन में स्थायित्व होगा और उसे आईटीसी की संस्थागत मजबूती से भी समर्थन मिलेगा।"

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\