कोहिमा, 10 जून नगालैंड में बुधवार को एक और व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 128 हो गई।
नगालैंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पंग्न्यू फोम ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | हैदराबाद: कोविड-19 से जान गंवाने वाले रोगी के तीमारदारों का डॉक्टर पर हमला, चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन.
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बुधवार को चार मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिससे इलाज करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या घट कर 114 हो गई है।
फोम ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 273 नमूनों की जांच की गई जिनमें में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसे कोहिमा पृथक-वास केंद्र में रखा गया था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. नयेन किकोन ने बताया कि दीमापुर जिल में इलाज करा रहे चार लोग संक्रमण से उबर कर स्वस्थ हो गए।
सभी मरीज अन्य राज्यों से नगालैंड लौटे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दीमापुर में कोविड-19 के सबसे अधिक 100 मामले सामने आए हैं। वहीं, कोहिमा में 22, तुयेनसंग में पांच, पेरेन जिले में एक मामला सामने आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY