देश की खबरें | राजग को ओवैसी की आरती उतारनी चाहिए, जिनकी वजह से उनकी सरकार बनने जा रही : तारिक अनवर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने शुक्रवार को कहा कि राजग को असदुद्दीन ओवैसी की आरती उतारनी चाहिए जिनकी वजह से एक बार फिर बिहार में उनकी सरकार बनने जा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 13 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने शुक्रवार को कहा कि राजग को असदुद्दीन ओवैसी की आरती उतारनी चाहिए जिनकी वजह से एक बार फिर बिहार में उनकी सरकार बनने जा रही है।

तारिक अनवर ने ट्वीट किया कि हिन्दू कट्टरपंथी हों या मुस्लिम कट्टरपंथी, कांग्रेस की जंग दोनों से जारी रहेगी, क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

उन्होंने कहा, ‘‘राजग को ओवैसी की आरती उतारनी चाहिए जिनकी वजह से एक बार फिर बिहार में उनकी सरकार बनने जा रही है। ’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि कटिहार संसदीय क्षेत्र के परिणाम काफ़ी हद तक संतोष जनक रहे। छह विधानसभा सीट में तीन महागठबंधन को प्राप्त हुईं,जिनमें दो कांग्रेस और एक (भाकपा) माले को मिलीं।

यह भी पढ़े | Bihar: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े पार्टी कार्यकर्ता, गाली-गलौज भी हुई.

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से तीन विधान सभा क्षेत्रों में हमारे उम्मीदवार मामूली मतों से पीछे रह गए। एआईएमआईएम की ज़मानतें सभी विधान सभा क्षेत्रों में जब्त हुईं।

गौरतलब है कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि साल 2015 के चुनाव में उसे 27 सीटों प्राप्त हुई थी । साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 74 सीट मिली जबकि जदयू को 43 सीटों पर जीत हासिल हुई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\