देश की खबरें | शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये उद्धव को अधिकृत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को “पार्टी से विश्वासघात करने वालों” के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया, लेकिन बागी नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने से परहेज किया।

मुंबई, 25 जून शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को “पार्टी से विश्वासघात करने वालों” के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया, लेकिन बागी नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने से परहेज किया।

पार्टी की कार्यकारिणी ने यहां हुई बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया जिसके मुताबिक कोई अन्य राजनीतिक संगठन शिवसेना और इसके संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के नाम का उपयोग नहीं कर सकता है। यह कदम ऐसे समय आया है जब गुवाहाटी में डेरा डाले शिंदे गुट ने कहा कि उसने अपना नाम ‘शिवसेना (बालासाहेब)’ रखा है।

पार्टी सांसद संजय राउत ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, “कार्यकारिणी ने फैसला किया कि शिवसेना बाल ठाकरे की है तथा हिंदुत्व और मराठी गौरव की उनकी उग्र विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिवसेना इस रास्ते से कभी नहीं हटेगी।”

राउत ने संवाददाताओं से कहा, “उसने (कार्यकारिणी ने) एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार दिया गया।”

राउत ने कहा कि बैठक में कुल छह प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें से एक कोविड-19 महामारी के दौरान कुशलतापूर्वक महाराष्ट्र का नेतृत्व करने और पिछले ढाई वर्षों में किए गए विकास कार्यों के लिए, मुख्यमंत्री को बधाई देने वाला प्रस्ताव भी था।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बागी विधायकों की निंदा की और कहा कि पार्टी उद्धव ठाकरे के साथ है।

राउत ने बैठक में ठाकरे के हवाले से कहा कि विद्रोहियों को वोट मांगने के लिए बाल ठाकरे के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

एक प्रस्ताव में कहा गया, “बालासाहेब (ठाकरे) और शिवसेना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और शिवसेना को छोड़कर कोई भी उनके नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता।”

कार्यकारिणी ने यह भी संकल्प लिया कि पार्टी आने वाले सभी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

गौर करने वाली बात यह है कि शिवसेना के दिग्गज और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनंत गीते व रामदास कदम बैठक में मौजूद नहीं थे।

अपने विद्रोह से शिवसेना के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा करने वाले एकनाथ शिंदे कार्यकारिणी के एक अन्य सदस्य थे, जो बैठक में अनुपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज