देश की खबरें | नोएडा में चलती कार में आग लगी, चालक सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौमतबुद्धनगर जिले के थाना फेस -3 क्षेत्र में सोमवार शाम एक चलती कार में आग लग गई और चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 12 मई उत्तर प्रदेश में गौमतबुद्धनगर जिले के थाना फेस -3 क्षेत्र में सोमवार शाम एक चलती कार में आग लग गई और चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि सूचना पर मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

चौबे ने बताया कि दिल्ली नंबर की एक कार सेक्टर-60 अंडरपास से दिल्ली की ओर जा रही थी और अचानक इसमें लग लगी।

उन्होंने बताया कि चालक को जब गाड़ी से धुंआ निकलता दिखा तो वह उससे कूद गया।

चौबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में कार में आग लगने की वजह शॉट सर्किट लग रही है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की वजह से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।

उन्होंने बताया कि क्रेन की मदद से कार को हटाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका