देश की खबरें | नये कृषि कानूनों के विरूद्ध पंजाब में आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि बिचौलियों का है: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि नये कृषि कानूनों के विरूद्ध पंजाब में हो रहा आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि बिचौलियों का है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि नये कृषि कानूनों के विरूद्ध पंजाब में हो रहा आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि बिचौलियों का है।

उन्होंने दावा किया कि ये कानून किसानों के सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे और इनके जरिए केंद्र सरकार ने किसानों को व्यवस्था दी है कि वे जहां चाहे अपने उत्पाद बेच सकते हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नड्डा, आज भाजपा मुख्यालय में दिल्ली और आसपास के गांवों के किसानों के एक समूह को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि यदि वह किसानों के हितैषी होते, तो मोदी को धन्यवाद दे रहे होते।

यह भी पढ़े | Festival Gifts: दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की छुट्टी यात्रा भत्ता के बदले नगद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज की घोषणा.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कानून बनाये हैं, उनमें ऐसे कई उपाय हैं जिनका कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया था। प्रधानमंत्री ने वही किया है, जिसकी राहुल गांधी हिमायत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कभी स्पष्ट नहीं हुआ कि क्या राहुल गांधी अपने मन से बोलते हैं या उनसे कहलवाया जाता है। आप किसानों के हितैषी हैं या बिचौलियों के हितैषी हैं, जो सिर्फ किसानों को सताते हैं।’’

पंजाब में किसान आंदोलन पर नड्डा ने कहा, ‘‘ये किसानों का नहीं, बिचौलियों का आंदोलन है। पंजाब में तो किसान मंडी में अपना आढ़ती भी नहीं बदल सकते। मंडी में कुछ लोगों के एकाधिकार के कारण किसानों को अच्छे दाम भी नहीं मिल पाते और किसानों को औने-पौने दाम पर अपने उत्पादों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल में किसान सम्मान निधि योजना लागू नहीं करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण राज्य के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां अगले वर्ष चुनाव होने वाला है। तृणमूल सरकार की विदाई होने वाली है और पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा को सेवा का मौक़ा देने वाली है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की जायेगी और किसानों को उनका हक दिया जायेगा।’’

किसान हितैषी कदमों को लेकर मोदी सरकार की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करने की सिर्फ बातें करती है, जबकि भाजपा नीत राजग सरकार ने 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में अब तक 92,000 करोड़ रुपये जमा किये हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और प्रधानमंत्री ने अपने किये वादे के अनुरूप कई कदम उठाये हैं। इनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा कर किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य अदा करना भी शामिल है।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा , ‘‘इस पार्टी ने कई चुनावों में शिकस्त मिलने के बाद गली क्रिकेट खेलने वाले की तरह बर्ताव करना शुरू कर दिया है, जो अपना विकेट गंवाने के बाद खेलने से मना कर देता है।’’

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अब सरकार के हर फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है, जिसमें उसके द्वारा कभी किये गये वादे भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान