देश की खबरें | पिथौरागढ के पर्वतारोही ने माउंट एवरेस्ट फतेह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मनीष काशनियाल के नेतृत्व में रवाना हुए एक भारतीय पर्वतारोही दल ने मंगलवार सुबह दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर लिया ।

Corona

पिथौरागढ (उत्तराखंड), दो जून मनीष काशनियाल के नेतृत्व में रवाना हुए एक भारतीय पर्वतारोही दल ने मंगलवार सुबह दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर लिया ।

इस अभियान दल का संचालन करने वाले पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि अभियान दल ने मंगलवार सुबह पांच बजे 8848.86 मीटर उंची इस चोटी को फतेह किया ।

इस दल के अन्य सदस्यों में सिक्किम की मनिता प्रधान, रूक्ते शेरपा और हुम शेरपा शामिल थे ।

इंडियन एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन नाम के इस अभियान दल को खेल और युवा मामलों के मंत्रालय के तहत भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन ने प्रायोजित किया था ।

अभियान दल का नेतृत्व करने वाले 25 वर्षीय मनीष पिथौरागढ के रहने वाले है ।

मनीष के नाम 24 वर्ष की उम्र में माउंट नंदा लापक पर सफल आरोहण करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही होने का रिकार्ड दर्ज है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\