एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | व्यवसाय नहीं सबसे पवित्र सेवा कार्य ‘चिकित्सा’: राज्यपाल बागडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को यहां कहा कि चिकित्सा व्यवसाय नहीं सबसे पवित्र सेवा कार्य है।

देश की खबरें | व्यवसाय नहीं सबसे पवित्र सेवा कार्य ‘चिकित्सा’: राज्यपाल बागडे

जयपुर, 19 अक्टूबर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को यहां कहा कि चिकित्सा व्यवसाय नहीं सबसे पवित्र सेवा कार्य है।

उन्‍होंने कहा कि चिकित्सक को चाहिए कि वह कम से कम दवा और सस्ता सुलभ इलाज करते हुए अपने रोगियों को ठीक करने की दिशा में कार्य करें। बागडे ने हृदय रोग से बचाव और उपचार के लिए जागरूकता का प्रसार किए जाने पर भी जोर दिय।

राज्यपाल शनिवार को यहां ‘हार्ट कॉन्क्लेव 2024’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हृदय रोग इस समय सबसे बड़े रोग के रूप में उभरकर सामने आया है और हर उम्र के लोग इससे परेशान है।

बागडे ने कहा कि ह्रदय रोग से बचाव के साथ-साथ इससे पीड़ित होने पर जीवन रक्षा के लिए निरंतर काम किया जाए।

बागडे ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया भर में हृदय रोग से संबंधित 1.79 करोड़ मौतों में से कम से कम पांचवां हिस्सा भारत का है।

उन्होंने कहा कि हृदय रोगों से होने वाली मौतों में युवाओं की संख्या बहुत अधिक है, जो चिंताजनक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).