देश की खबरें | बिहार के चार, झारखंड के एक शहीद जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डा लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में शहीद हुये बिहार के चार और झारखंड के एक जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को पटना स्थित जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर लाया गया।

जियो

पटना, जून 18 भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में शहीद हुये बिहार के चार और झारखंड के एक जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को पटना स्थित जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर लाया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन शहीदों के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 488 की मौतें, कुल संक्रमित 15785: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ज्ञातव्य है कि पटना जिले के बिहटा थानान्तर्गत तारा नगर गांव निवासी एक और शहीद बिहार रेजिमेंट के 16वीं बटालियन के हवलदार सुनील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को पटना लाया गया था और उनका अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया गया।

मुख्यमंत्री ने भारत-चीन सीमा पर हुयी झड़प में बिहार निवासी पांच शहीदों- चंदन कुमार, कुंदन कुमार, अमन कुमार, जयकिशोर एवं सुनील कुमार के शहादत के सम्मान में इनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 11 - 11 लाख रूपये के अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के परिजनों को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, जज्बे को किया सलाम.

उन्होंने कहा है कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से पांचो शहीदों के परिवार को 25 लाख रूपये दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन शहीदों के परिवार से एक-एक आश्रित को राज्य सरकार द्वारा नौकरी भी दी जायेगी।

इससे पहले पटना हवाई अड्डे पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, समेत राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा भाजपा कांग्रेस एवं राजद समेत अन्य दलों के नेताओं ने इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\