देश की खबरें | बदमाशों ने फौजी पर गोलीबारी कर उसे घायल किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भरतपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक फौजी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान के भरतपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक फौजी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में फौजी अजीत की तरफ से बाइक सवार शेरा, अनिल गुर्जर और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि फौजी की दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घायल अजीत बीती रात जब वह एक प्रॉपर्टी की दुकान के पास से निकल रहा था तभी उस पर बाइक सवार शेरा, अनिल गुर्जर और उसके अन्य साथियों ने गोलीबारी की। एक गोली उसके हाथ में और दूसरी उसकी जांघ में लगी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस दल ने वहां से 12 खाली शराब की बोतले बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल फौजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\