देश की खबरें | भूमि विवाद में बदमाशों ने पुजारी को जिंदा जलाया, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के करौली जिले में भूमि विवाद में पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर एक पुजारी को जिंदा जला दिया, जिनकी बृहस्पतिवार को यहां एसएमएस अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने इस बारे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विपक्षी भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, नौ अक्तूबर राजस्थान के करौली जिले में भूमि विवाद में पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर एक पुजारी को जिंदा जला दिया, जिनकी बृहस्पतिवार को यहां एसएमएस अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने इस बारे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विपक्षी भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार घटना करौली जिले में सापोटरा के बूकना गांव की है। वहां बुधवार को एक मंदिर के पुजारी बाबू लाल वैष्णव पर पांच लोगों ने हमला किया। आरोप है कि मंदिर के पास की खेती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे इन लोगों ने पुजारी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घायल पुजारी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बृहस्पतिवार को जयपुर भेजा गया वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

करौली के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार घायल पुजारी के बयानों पर भादसं की धारा 307 में मामला दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को पुजारी की मौत के बाद इस मामले में भादसं की धारा 302 भी जोड़ी गयी है। प्रकरण के मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। मृतक का शव शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गहलोत ने ट्वीट किया, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है,सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है।”

यह भी पढ़े | Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

गहलोत ने कहा, “घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व कार्रवाई जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

इससे पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया,“राज्य में हर तरह के अपराधों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सापोटरा में मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाने की घटना यह दर्शाती है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है। जनता भयभीत है, डरी हुई है, सहमी हुई है।”

पूनियां ने सापोटरा मामले में तीन सदस्यीय समिति का किया गठन किया है जो तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपेगी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार को अब अपनी गहरी नींद को त्यागते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाकर परिवार को तुरंत न्याय दिलाना चाहिए।

इस बीच पुजारी के परिवार वालों ने इस मामले में थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई, परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी