देश की खबरें | शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
हवा में नमी का स्तर 56 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

