एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा

चंडीगढ़, 25 फरवरी हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी।

हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रोहतक में 12.6 डिग्री और सिरसा में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, हिसार और करनाल में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 14.3 डिग्री और मोहाली में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटियाला में 12.7 डिग्री, बठिंडा में 13.0 डिग्री, पठानकोट में 13.3 डिग्री और फरीदकोट में 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).