एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 29 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे पालम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.7 डिग्री कम है। सापेक्ष आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 115 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).