देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से अधिक, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
नयी दिल्ली, 13 मई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

