Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 7 अगस्त : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 106 रहा. यह भी पढ़ें :Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश का अनुमान
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

