एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाएं चली और बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार स्थित वेधशालाओं ने 0.5 मिमी बारिश दर्ज की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘‘दिल्ली में बादलों के एक नए तंत्र ने प्रवेश किया है जिससे हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। इस तंत्र के दिल्ली से समान तीव्रता के साथ गुजरने की उम्मीद है।’’

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजे 162 रही जो 'मध्यम' श्रेणी में आती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).