देश की खबरें | मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर केरल के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से बमुश्किल दो दिनों की राहत के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को राज्य के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया।
कोच्चि, 19 अक्टूबर केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से बमुश्किल दो दिनों की राहत के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को राज्य के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया।
मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में बृहस्पतिवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में 20 अक्टूबर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं 21 अक्टूबर के लिए कन्नूर और कासारगोड छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा वर्षा की संभावना पर रेड अलर्ट, 6 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना पर ऑरेंज अलर्ट और 6 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

