देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में पारा 42.4 डिग्री तक चढ़ा, पिछले पांच साल में अप्रैल में सबसे गर्म दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं का प्रकोप शनिवार को जारी रहा और अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था। इसके साथ ही गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं का प्रकोप शनिवार को जारी रहा और अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था। इसके साथ ही गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने रविवार को भी शहर में बेहद गर्म हवा का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी ने चार रंगो का कोड इस्तेमाल करता है- हरा (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (धैर्य रखिये और जानकारी लेते रहिये), ऑरेंज (तैयार रहिये) और लाल (कार्रवाई करें।) सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था।

गुरुग्राम का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 10 डिग्री ज्यादा था। गुरुग्राम में अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 28 अप्रैल 1979 को 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने से बेतहाशा गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह से गर्म हवाएं चल रही हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि यह असामान्य है कि अप्रैल के पहले 10 दिन में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

पालावत ने कहा कि अप्रैल में दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्म हवा वाले दिन रहने की आशंका प्रबल है। उन्होंने कहा कि राजधानी में इस महीने गर्म हवा वाले तीन दिन दर्ज किये गए हैं और यह स्थिति आने वाले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है।

मैदानी इलाकों के लिए ‘गर्म हवा’ की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो। आईएमडी के अनुसार, ‘बेहद गर्म हवा’ की स्थिति तब होती है जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\