एजेंसी न्यूज

Weather Update: दिल्ली में पारा चढ़ा, न्यूनतम तापमान रहा 32.8 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

Weather Update: दिल्ली में पारा चढ़ा, न्यूनतम तापमान रहा 32.8 डिग्री सेल्सियस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

नयी दिल्ली, 6 जुलाई : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि आज सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली में बारिश ने दिलाई लू से राहत लेकिन अभी सताएगी गर्मी, 7 जुलाई तक मानसून का नो चांस

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिन में पश्चिम-दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलने का पूर्वानुमान लगाया है. वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).