एजेंसी न्यूज

Delhi Air Quality: दिल्ली में पारा गिरा, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

दिल्लीवासियों की शनिवार सुबह की शुरुआत सर्द मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

Delhi Air Quality: दिल्ली में पारा गिरा, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : PTI)

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर : दिल्लीवासियों की शनिवार सुबह की शुरुआत सर्द मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. सुबह नौ बजे एक्यूआई 412 दर्ज किया गया.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. मौसम विभाग ने बताया कि शहर में आसमान मुख्यत: साफ रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री से. तक पहुंचने का अनुमान है. सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 95 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : Omicron in Delhi: राजधानी में लगातार बढ़ रही ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या, जानें कैसे हो रहा है संक्रमितों का इलाज

शुक्रवार दोपहर चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 415 था. बृहस्पतिवार को यह 423, बुधवार को 407 और मंगलवार को 402 था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).