एजेंसी न्यूज

Tokyo Olympics 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने जो पदक जीते हैं, उससे देश गौरवान्वित हुआ है

उन्होंने कहा, ‘‘टोक्यो ओलंपिक का समापन हो रहा है. इस अवसर पर मैं भारतीय दल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं. उन्होंने अपने कौशल, टीमवर्क और समर्पण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर खिलाड़ी एक चैंपियन है. भारत ने जो पदक जीते हैं उससे देश गौरवान्वित और प्रफुल्लित हुआ है.

Tokyo Olympics 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने जो पदक जीते हैं, उससे देश गौरवान्वित हुआ है
पीएम मोदी (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत (India) के शानदार प्रदर्शन पर रविवार को भारतीय दल को बधाई दी और कहा कि इसमें भाग लेने वाला हर खिलाड़ी एक चैंपियन है. टोक्यो ओलंपिक के समापन पर सिलसिलेवार ट्वीट में प्रधानमंत्री ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा (International Events) में जो भी पदक जीते हैं, उससे निश्चित तौर पर देश गौरवान्वित और प्रफुल्लित हुआ है. Tokyo Olympics 2020: मोदी सरकार की टॉप्स योजना ने भारत को ओलंपिक में सबसे अधिक पद दिलाने में मदद की- सोनोवाल

उन्होंने कहा, ‘‘टोक्यो ओलंपिक का समापन हो रहा है. इस अवसर पर मैं भारतीय दल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं. उन्होंने अपने कौशल, टीमवर्क और समर्पण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर खिलाड़ी एक चैंपियन है. भारत ने जो पदक जीते हैं उससे देश गौरवान्वित और प्रफुल्लित हुआ है.

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर खेलों को और लोकप्रिय बनाने के लिए काम करते रहने का समय है, ताकि नयी प्रतिभा उभर सके और आने वाले समय में उसे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ओलंपिक के शानदार और सफल आयोजन के लिए जापान सरकार और वहां के लोगों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय में और इतनी सफलतापूर्वक इसका आयोजन लचीलेपन का मजबूत संदेश देता है. साथ ही यह भी दर्शाता है कि खेल कैसे लोगों को जोड़ता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).