एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 14 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि पूर्वाह्न 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में दिल्ली में 57 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

दिन के समय आर्द्रता 100 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 62 के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).