एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 22 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और अपराह्न चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 45 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).