देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 27 प्रतिशत थी, जबकि शाम साढ़े पांच बजे ये 15 प्रतिशत रही।
आईएमडी ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 224 दर्ज किया गया, जो ‘खराब श्रेणी’ में आता है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

