देश की खबरें | दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तामपान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तामपान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तपामान है।
दिल्ली में सापेक्षिक आद्रर्ता का स्तर 86 से 58 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार शाम छह बजे 106 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
उन्होंने बताया कि राजधानी में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

